1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंधाधुन' के लिए आयुष्मान खुराना ने 3 महीने दिव्यांगों के स्कूल में बिताए

'अंधाधुन' के लिए आयुष्मान खुराना ने 3 महीने दिव्यांगों के स्कूल में बिताए

 Published : Sep 11, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 02:01 pm IST

'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना के साथ तब्बू और राधिका आप्टे भी हैं।

'अंधाधुन' - India TV Hindi
'अंधाधुन' 

मुंबई: श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म 'अंधाधुन' में दृष्टिहीन पियानोवादक की भूमिका निभा रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने किरदार की तैयारी के लिए नियमित रूप से तीन महीने तक दिव्यांगों के स्कूल गए। आयुष्मान ने कहा,"मैं स्क्रीन पर 100 प्रतिशत वास्तविक दिखना चाहता था। किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाना बेहद संवेदनशील है, जो दृष्टिहीन है और दुनिया के कुछ महान कलाकारों ने इस तरह की भूमिका निभाई, उन्होंने इन किरदारों को पूरी प्रतिभा से निभाया। मैं अपने निर्देशक को निराश करने नहीं चाहता था, उन्हें मुझ पर और मेरे अभिनय कौशल पर पूरा विश्वास है।"

उन्होंने कहा, "मैं नियमित रूप से उनके शारीरिक हावभाव, व्यवहार, प्रतिक्रियाओं और बारीकियों का निरीक्षण करने के लिए तीन महीने तक दिव्यांगों के स्कूल गया था।"

'अंधाधुन' में तब्बू और राधिका आप्टे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन