1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान ने ‘बाहुबली 2’ को बताया अपनी फिल्म के फ्लॉप का कारण

आयुष्मान ने ‘बाहुबली 2’ को बताया अपनी फिल्म के फ्लॉप का कारण

 Published : Jul 20, 2017 10:04 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 10:04 am IST

‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को दुनियाभर से खूब सराहना हासिल हुई। इसके सामने सभी फिल्में जैसे दर्शकों को नजर ही नहीं आ रही थीं। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी फिल्म पर भी ‘बाहुबली’ का ही असर पड़ा है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को दुनियाभर से खूब सराहना हासिल हुई। इसके सामने सभी फिल्में जैसे दर्शकों को नजर ही नहीं आ रही थीं। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी फिल्म पर भी ‘बाहुबली’ का ही असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर उन्हें उनकी पिछली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और उनका मानना है कि फिल्म 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' ने उनकी फिल्म के व्यवसाय पर असर जरूर डाला। आयुष्मान से बुधवार को जब मई में रिलीज हुई 'मेरी प्यारी बिंदु' के बॉक्स आफिस प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे निजी तौर पर अपने दोस्तों और परिवार से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, जबकि कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।"

उन्होंने कहा, "..लेकिन मेरा मानना है कि कहीं न कहीं 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' ने मेरी फिल्म के व्यवसाय को प्रभावित किया। अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में उस समय नहीं लगी होती, तो शायद फिल्म ज्यादा कमाई करती।" 28 अप्रैल को रिलीज हुई 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है। (श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि ये अभिनेत्री थीं ‘हसीना पारकर’ के लिए पहली पसंद)

‘मेरी प्यारी बिंदु’ में आयुष्मान के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। इन दिनों आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन