1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब 'टॉयलेट' को लेकर हुई बाहुबली और देवसेना में लड़ाई

Video: जब 'टॉयलेट' को लेकर हुई बाहुबली और देवसेना में लड़ाई

 Published : Jun 27, 2017 06:08 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 06:08 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज में तो अभी वक्त है लेकिन फिल्म अपने ट्रेलर की वजह से चर्चा में बनी हुई है

toilet- India TV Hindi
toilet

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज में तो अभी वक्त है लेकिन फिल्म अपने ट्रेलर की वजह से चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया में ट्रेलर की खूब तारीफ हो रही है, वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर से प्रभावित होकर इस शख्स ने बनवाया दोस्त के घर में टॉयलेट

अक्षय की ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है, इसलिए खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके अक्षय को बधाई दी है। अब कुछ फैंस ने अक्षय के इसी ट्रेलर का बाहुबली वर्जन तैयार किया है। ट्रेलर में बाहुबली के वीडियो का इस्तेमाल करते हुए फैंस ने अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायलॉग को मिक्स किय है। वीडियो की एडिटिंग इतनी अच्छी है कि लग ही नहीं रहा कि इस वीडियो को एडिट किया गया है।

यहां देखिए वीडियो

आपको बता दें, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को नारायण सिंह ने निर्देशित किया है।

फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी है जिसके ससुराल में टॉयलेट नहीं होने की वजह से उसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है और वो गुस्सा होकर मायके चली जाती है। जिसके बाद उसका पति न सिर्फ अपने घर में बल्कि पूरे गांव में टॉयलेट बनवाने की ठान लेता है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय कुमार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन