1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूतनाथ' के आठ साल पूरे, इसी फिल्म से बच्चे बने अमिताभ के फैन

'भूतनाथ' के आठ साल पूरे, इसी फिल्म से बच्चे बने अमिताभ के फैन

 Published : May 09, 2016 11:22 pm IST,  Updated : May 09, 2016 11:22 pm IST

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने भूतनाथ के किरदार को बड़े परदे पर जीकर अमर कर दिया है। उनकी इस सफल फिल्म ने सोमवार को अपने रिलीज़ होने के आठ साल पूरे कर लिए। लंबे वक्त तक

Amitabh as Bootnath- India TV Hindi
Amitabh as Bootnath

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने भूतनाथ के किरदार को बड़े परदे पर जीकर अमर कर दिया है। उनकी इस सफल फिल्म ने सोमवार को अपने रिलीज़ होने के आठ साल पूरे कर लिए। लंबे वक्त तक एंग्री यंगमैन की छवि में बंधे रहने वाले अमिताभ को इन जेनेरेशन के बच्चे भूतनाथ नाम से जानते हैं, तो 'भूतनाथ' फिल्म में उनके नेकदिल भूतनाथ के किरदार कि वजह से ही।

'भूतनाथ' फिल्म की कहानी के केंद्र में होता है बंकू और एक भूत का लगाव

'भूतनाथ' के रिलीज़ के आठ साल पूरे हो जाने को सदी के महानायक ने एक सुखद एहसास बताया। 'भूतनाथ' की कहानी बंकू नामक बच्चे और उसके माता-पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नाथ विला नामक एक नए घर में आकर रहने लगते हैं। इस दौरान बंकू की मुलाकात घर के पूर्व मालिक (भूत) से होती है।

अपनी फिल्मों की लगातार आ रही वर्षगांठ से शहंशाह हैं बहुत खुश

अमिताभ (73) खुश हैं कि 'उनकी फिल्मों की वर्षगांठ की बरसात' हो रही है। उन्होंने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, "इन दिनों मेरी फिल्मों की वर्षगांठ की बरसात हो रही है। अब 'भूतनाथ' की आठवीं वर्षगांठ है, कितनी दिलचस्प फिल्म है।" अमिताभ की फिल्म 'पीकू' व 'खुदा गवाह' की रिलीज को आठ मई को क्रमश: एक व 28 साल पूरे हो गए। अमिताभ अब आगे 'टीई3एन' फिल्म में नजर आएंगे, जो रोमांच से भरपूर है। इसमें विद्या बालन व नवाजुद्दीस सिद्दीकी भी हैं। फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह शूजित सरकार की 'पिंक' में भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन