1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीन तलाक और हलाला के नाम पर महिला का यौन शोषण, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'ऐसे रिवाज आत्मा को झकझोर देते हैं'

तीन तलाक और हलाला के नाम पर महिला का यौन शोषण, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'ऐसे रिवाज आत्मा को झकझोर देते हैं'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 03, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:09 pm IST

पीड़ित महिला शादी के समय नाबालिग थी। शादी के बाद उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और हलाला के नाम पर उसके साथ यौन शोषण किया। इसके कुछ साल बाद उसे दोबारा तीन तलाक दिया गया और हलाला के नाम पर गैंगरेप हुआ।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की एक महिला के साथ यौन शोषण के मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन तलाक और हलाला पर तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं के नाम पर किसी के यौन शोषण की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसे रीति-रिवाज आत्मा को झकझोर देते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अनुसार ऐसी प्रथाएं समाज का काला पन्ना हैं। ये संवैधानिक मूल्यों, समानता और मानवीय गरिमा के खिलाफ हैं।

जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। इस दौरान पीड़िता के पूर्व पति, चाचा, मौलाना समेत अन्य आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दी गईं। कोर्ट ने माना कि नाबालिग लड़की के साथ सुनियोजित तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस मामले पर गहन जांच की जरूरत पर जोर दिया।

क्या है मामला?

अमरोहा की रहने वाली एक महिला ने सैदनागली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि जब वह नाबालिग थी, तभी उसका निकाह करा दिया गया। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया और हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसका दूसरा निकाह हुआ और दोबारा तीन तलाक दे दिया गया। इसके बाद डबल हलाला के नाम पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

15 साल की उम्र में हुआ निकाह

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2015 में आरोपी अजहर नवाज ने उसके साथ निकाह किया था। इस दौरान उसकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। जनवरी 2016 में उसे तीन तलाक दिया गया। कुछ महीने बाद उसने दोबारा शादी करने की बात कही। इसके बाद मौलाना कयूम के साथ उसका हलाला कराया गया। इस समय पीड़िता 16 साल की थी। उसने कहा कि उस समय उसे हलाला का मतलब भी नहीं पता था। 

2025 में हलाला के नाम पर गैंगरेप

2017 में उसका दूसरा निकाह हुआ। 4 साल बाद आरोपी ने उसे दोबारा तीन तलाक देकर दूसरी महिला से शादी कर ली। नवाज की दूसरी पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे। ऐसे में उसने तीसरी बार पीड़िता से शादी की। इस बार डबल हलाला के नाम पर नवाज के भाई और भतीजों ने 19 फरवरी 2025 को पीड़िता के साथ गैंग रेप किया और उसी शाम उसका तीसरी बार नवाज के साथ निकाह हुआ।

यह भी पढ़ें-

विधवा भाभी से शादी करना चाहता था प्रकाश, पप्पू छोड़ने को तैयार नहीं था, उसे फंसाने के लिए दे दी दोस्त की बलि

फतेहपुर में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने दी जान, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।