1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर और तनाज ईरानी ने पीरियड्स पर खुलकर की बात

भूमि पेडनेकर और तनाज ईरानी ने पीरियड्स पर खुलकर की बात

 Published : Mar 03, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 05:14 pm IST

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी माहवारी के चलते बच्चियां स्कूल जाना बंद कर देती हैं और इसी विषय पर एक पैडमेकिंग कंपनी ने जागरूकता फैलाने का फैसला किया।

भूमि पेडनेकर और तनाज ईरानी- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर और तनाज ईरानी

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तनाज ईरानी इस बात पर ताज्जुब हैं कि माहवारी को लेकर लोग आज भी बात करने से कतराते हैं और इस पर उनकी पुरानी पुरानी सोच अब भी बरकरार है। इन दोनों अभिनेत्रियों ने ही इस पर खुलकर बात किए जाने की महत्ता पर जोर दिया।

एक बेटा और एक बेटी की मां तनाज कहती हैं, "एक मां होने के नाते, मेरा यह मानना है कि जब बात मासिक धर्म स्वच्छता की आती है, तब एक मां और बेटी के बीच इस विषय पर बातचीत और भी खुलकर होनी चाहिए। इन विषयों पर बात करने से महिलाएं शर्माती और डरती हैं। मैं चाहूंगी कि मेरी बेटी दोस्तों के पास जाने के बजाय मुझसे इस बारे में बात करें।"

कामाख्या देवी की शरण में पहुंची यामी गौतम

भूमि का इस बारे में कहना है, "माहवारी के दौरान बच्चियों को स्कूल भेजने से उनके घरवाले प्रभावित और चिंतित होते हैं। पीरियड्स आज भी एक ऐसा मुद्दा है जिस पर लोगों की पुरानी सोच अब भी बरकरार है। मैं यह जानकर काफी हैरान हुईं कि माहवारी पर पर्याप्त शिक्षा के अभाव में हर साल पांच में से एक बच्ची स्कूल छोड़ रही है।"

बता दें, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी माहवारी के चलते बच्चियां स्कूल जाना बंद कर देती हैं और इसी विषय पर एक पैडमेकिंग कंपनी ने जागरूकता फैलाने का फैसला किया।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन