1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थ्रिलर मूवी में नज़र आएंगी भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार ने की 'दुर्गावती' की अनाउंसमेंट

थ्रिलर मूवी में नज़र आएंगी भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार ने की 'दुर्गावती' की अनाउंसमेंट

 Published : Nov 30, 2019 11:53 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 12:00 pm IST

'दुर्गावती' एक डरावनी-थ्रिलर मूवी है, जिसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी।

Bhumi Pednekar Durgavati - India TV Hindi
अक्षय कुमार ने अनाउंस की भूमि पेडनेकर की 'दुर्गावती' 

मुंबई: 'गुड न्यूज', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' के बाद अक्षय कुमार ने एक और फिल्म अनाउंस की है। इस मूवी का नाम 'दुर्गावती' है, जिसमें अक्षय नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर नज़र आएंगी। अक्षय सिर्फ प्रेजेंटर हैं, जिनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ये फिल्म बनेगी।

जानकारी के अनुसार, 'दुर्गावती' एक डरावनी-थ्रिलर मूवी है, जिसे विक्रम मल्होत्रा और अशोक प्रोड्यूस करेंगे। इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए फिल्म की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भूमि पेडनेकर को 'दुर्गावती' के रूप में प्रस्तुत कर बेहद एक्साइटमेंट हो रही है।'

Confirm: 'गोलमाल 5' के लिए हो जाएं तैयार, अजय देवगन संग अगले साल शूटिंग शुरू करेंगे रोहित शेट्टी

भूमि पेडनेकर भी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट किया है।

बता दें कि भूमि की फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन