1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11, Episode 2: दूसरे ही दिन नॉमिनेट हो गए जुबैन, शिल्पा शिंदे, अर्शी, ज्योति और बंदिनी

Bigg Boss 11, Episode 2: दूसरे ही दिन नॉमिनेट हो गए जुबैन, शिल्पा शिंदे, अर्शी, ज्योति और बंदिनी

 Published : Oct 04, 2017 09:53 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 03:13 pm IST

'बिग बॉस 11' का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन जहां एक तरफ घर के सदस्यों के नोकझोक देखने को मिली वहीं दूसरे दिन ही 'बिग बॉस' ने घर के सदस्यों के सामने नॉमिनेशन की प्रक्रिया रख दी। वह इस बाद अंदाजा तो दर्शक पहले ही एपिसोड में लगा चुके हैं...

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो माना जाने वाला 'बिग बॉस 11' का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन जहां एक तरफ घर के सदस्यों के नोकझोक देखने को मिली वहीं दूसरे दिन ही 'बिग बॉस' ने घर के सदस्यों के सामने नॉमिनेशन की प्रक्रिया रख दी। वह इस बाद अंदाजा तो दर्शक पहले ही एपिसोड में लगा चुके हैं, कि शो में आगे बहुत से हंगामे देखने को मिलने वाले हैं। अनुमान लगाया जा चुका है कि यह सीजन भी विवादों और लड़ाई झगड़ों से ही भरा रहने वाला है। 'बिग बॉस 11' के घर में दूसरे दिन की शुरुआत में ही आकाश और विकाश गुप्ता के विवाद होता दिखाई दिया। दूसरे दिन में अर्शी पड़ोसी सदस्य लव के साथ फर्ट करती हुई दिखीं थीं। शो में जहां एक घर में सभी प्रतिभागियों को रखा गया है, वहीं दूसरे घर में 4 सदस्य 'पड़ोसी' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 2 दिन 'बिग बॉस 11' का पहली नॉमिनेशन देखने को मिला।

इस प्रक्रिया के लिए घर के सभी सदस्यों को कोई भी 2 कन्टेस्टेंट्स को नोमिनेट करना था। लेकिन इस 'बिग बॉस' ने इस प्रतिक्रिया को और भी रोमांचक बनाने के लिए इसे गुप्त रखने की बजाय सबके सामने एक दूसरे को नॉमिनेट को करने के लिए कहा गया। शिल्पा शिंदे को 6 नॉमिनेशन मिले वहीं प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिल्पा, हिना खान, ज्योति और जुबैर खान को सबसे ज्यादा वोट देकर नॉमिनेट किया गया। लेकिन इसके दौरान इस प्रक्रिया में ट्विस्ट लाने के लिए बिग बॉस ने इसमें पड़ोसियों को भी शामिल किया गया। अब बिग बॉस ने उन्हें पावर दी है जिसमें पड़ोसी आपसी सहमत से किसी एक सदस्य को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। वहीं उन्हें किन्हीं दो सदस्यों को नॉमिनेट भी करना है।

अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पड़ोसियों ने हिना खान को इस हफ्ते नॉमिनेशन से सेफ कर लिया । वहीं उन्होंने अर्शी और बंदिनी को नॉमिनेट किया है। इसके अर्शी ने उनके इस फैसले से नाराज होकर पड़ोसियों को चाय देने से मना कर दिया। इसी तकरार और नॉमिनेशन के साथ बिग बॉस के घर में दूसरे दिन का भी अंत हो गया। अब 'बिग बॉस 11' के पहले एविक्शन में शिल्पा, ज्योति, जुबैर, अर्शी और बंदिनी नॉमिनेट हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन