1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss Breaking: विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से भागे, प्रियांक ने घर में दोबारा ली एंट्री

Bigg Boss Breaking: विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से भागे, प्रियांक ने घर में दोबारा ली एंट्री

 Published : Oct 09, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 05:00 pm IST

हिना खान और विकास गुप्ता में किसी बात को लेकर बहस हो गई, लड़ाई इतनी बढ़ गई कि विकास बिग बॉस के घर से भाग गए।

bigg boss house priyank sharma vikas gupta- India TV Hindi
bigg boss house priyank sharma vikas gupta

नई दिल्ली: टीवी के सबसे चर्चित और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में एक और विवाद खड़ा हो गया है, शो का एक प्रतियोगी घर से भाग गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विकास गुप्ता की, हिना से लड़ाई के बाद फ्रस्टेटेड विकास बिग बॉस के घर से भाग गए।

हिना खान और विकास गुप्ता में किसी बात को लेकर हो गई बहस और दोनों के बीच की लड़ाई बढ़ गई। विकास और हिना की लड़ाई से घरवाले भी दुखी हो गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था। फ्रस्टेट विकास गुप्ता घर से निकलकर बाहर की दुनिया में पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के सेट का एक दरवाजा गलती से खुला रह गया, और विकास उसी का फायदा उठाकर घर से बाहर निकल गए।

bigg boss house priyank sharma vikas gupta
Image Source : PTIbigg boss house priyank sharma vikas gupta

खबर है कि विकास और शिल्पा की लड़ाई की वजह से हिना को गुस्सा आ गया था और वो विकास से उलझ गई थीं, और लड़ाई इतनी बढ़ गई कि विकास बिग बॉस का घर छोड़कर भाग गए। हालांकि बाद में बिग बॉस की क्रिएटिव टीम ने विकास गुप्ता को वापस घर के अंदर भेज दिया। यह पहला मौका नहीं है जब बिग बॉस के सेट से कोई प्रतियोगी भागा है, इससे पहले राजा चौधरी और अली जैसे प्रतियोगी भी बिग बॉस हाउस से भाग चुके हैं। 

bigg boss house priyank sharma vikas gupta
Image Source : PTIbigg boss house priyank sharma vikas gupta

​जहां एक तरफ बिग बॉस हाउस से विकास गुप्ता भाग गए वहीं दूसरी तरफ शो में प्रियांक की दोबारा एंट्री हुई है। हमने आपको पहले ही बताया था कि प्रियांक बिग बॉस के सेट से तो निकल गए हैं लेकिन अभी घर नहीं पहुंचे हैं, न उन्हें उनका मोबाइल सौंपा गया था न ही बाकी सामान। उन्हें मुंबई के ही एक होटल में रखा गया था। जैसा की अंदेशा था प्रियांक को शो में दोबारा ले आया गया है।

bigg boss house priyank sharma vikas gupta
bigg boss house priyank sharma vikas gupta

वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी घरवालों की भी मेन बिग बॉस हाउस में एंट्री हो चुकी है, देखना दिलचस्प होगा कि आज पड़ोसियों के आने के बाद शो क्या मोड़ लेगा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन