नई दिल्ली: हमेशा विवादों में रहने वाली सोफिया हयात एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। सोफिया ने इस बार भगवान गणेश को अपना बेटा कहकर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। सोफिया ने इंस्टाग्राम पर गणेश जी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो गणेश जी की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर खड़ी हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैं गणेश की मां हूं। मैं अपने गणेश से प्यार करती हूं। गणेश अल्ला है। मैं अपने पुत्र अल्लाह से प्यार करती हूं। गणपति बप्पा मोरया।
Related Stories
सोफिया के इस पोस्ट पर लोग भड़क गए, और उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाने लगे।

सोफिया
बता दें, सोफिया पहले नन बनकर फिर शादी करके और फिर शादी से अलग होकर हर बार विवादों में रहीं। अब उन्होंने नया हथकंडा अपनाया है चर्चा में रहने का। बिग बॉस के घर में भी वो खूब चर्चा में रहती थीं।