नई दिल्ली: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात आजकल बेहद उदास हैं। एक तो पति से उनका अलगाव हो गया है, ऊपर से उन्होंने अपना बच्चा भी खोया है। वो मां बनने वाली थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। सोफिया इस दर्द से खुद को संभाल नहीं पा रही हैं, और ना ही अपने शरीर को फिट रख पा रही हैं। उनका पेट काफी बढ़ गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द साझा किया है।
Related Stories
सोफिया ने सेहतमंद रहने का एक मैसेज भी दिया है। साथ ही बताया कि कैसे बच्चा खोने के बाद उनके शरीर का शेप खराब हो गया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वो इस नए शरीर के साथ खुश हैं। क्योंकि यह शेप बच्चे के खोने के बाद आई है। मैं इससे बहुत प्यार करती हूं, इसने मुझे काफी कुछ सिखाया है।
सोफिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जो वजन बढ़ा है उसे मुझे कम करना है। 3 महीने तक बच्चे को अपने अंदर रखने और बच्चे के जाने के बाद एक्स्ट्रा वजन तो रह ही जाता है। मैं 4 किलो वजन कम कर चुकी हूं अभी मुझे और वजन घटाना है।
बता दें, सोफिया ने पति पर चोरी और उनके पैसों पर ऐश करने का आरोप लगाते हुए उससे रिश्ता तोड़ दिया है। सोफिया का कहना है कि वो कर्ज में डूबा हुआ था और उसकी सारी बातें झूठ थीं।