1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: आदित्य नारायण का गानों से ज्यादा विवादों से रहा नाता, जानिए उनसे जुड़े विवाद

Birthday Special: आदित्य नारायण का गानों से ज्यादा विवादों से रहा नाता, जानिए उनसे जुड़े विवाद

 Published : Aug 06, 2019 06:42 am IST,  Updated : Aug 06, 2019 07:09 am IST

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे है।

आदित्य नारायण- India TV Hindi
आदित्य नारायण

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे है। आदित्य एक जाने माने प्लेबैक सिंगर, टेलीवीजन होस्ट और बॉलीवुड एक्टर हैं। आदित्य ने पहला प्लेबैक सिंगगिग नेपाली फिल्म मोहिनी में किया था। लेकिन हिंदी फिल्म में गाने की शुरुआत उन्होंने रंगीला से किया जिसमें आदित्य ने आशा भोसले के साथ गाना गाया था। 1995 में अपने पति उदित के साथ 'अकेले हम और अकेले तुम' में साथ गाना गया था। आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में काफी समय पहले एंट्री ले ली थी लेकिन सिंगर के तौर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन आदित्य के साथ हमेशा से एक बैडलक रहा उन्हें अपने गानों से ज्यादा विवादों की वजह से लोग याद करते हैं। सिंगर के तौर पर तो आदित्य को सभी जानते हैं लेकिन आज उनके बर्थडे पर बताएंगे आखिर वह कैसे विवाद थे जिसकी वजह से आदित्य की इमेज बैडब्वॉय वाली बनी गई।

जैसा कि आपको पता है आदित्य जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं साथ ही इनकी मां का नाम दीपा नारायण है और वह भी एक सिंगर हैं। आदित्य उन स्टार में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आदित्य ने कई फिल्में की हैं।

आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने संगीत की दुनिया में कई मुकाम हासिल किये लेकिन आदित्य अपने पिता के मुकाम हासिल नहीं कर पाए बल्कि वो अक्सर ऐसे विवादों में फंसते चले गए जिसकी वजह से उनकी इमेज लोगों के सामने खराब हुई। अक्टूबर 2017 में आदित्य नारायण को रायपुर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया था।

आदित्य को चेक-इन के दौरान बताया कि उनके पास तय सीमा से 40 किलो ज्यादा लगेज गै। विवाद इतना बढ़ा गया कि आदित्य ने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दे डाली। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक, आदित् को अतिरिक्त लगेज के लिए करीब 13 हजार रुपए देने थे लेकिन वो 10 हजार रुपये देने पर अड़े थे।

साल 2011 में आदित्य नारायण को एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य नारायण अपने एक दोस्त के साथ पब में थे। नशे की हालत में आदित्य नारायण ने लड़की से बदतमीजी शुरू कर दी। यही नहीं आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए थे, तभी लड़की ने आदित्य नारायण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

इस पूरी घटना के वक्त आदित्य नारायण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी साथ थीं। आदित्य से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना था कि वो पब में गए थे, हालांकि उन्होंने किसी लड़की के थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया था।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में आदित्य ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया वहां भी आदित्य को कॉमेडियन भारती और उनके पति के साथ बदतमीजी के लिए विवादों में रहे।

ये भी पढ़ें:

Happy Birthday Dipika Kakkar: ऐसी है दीपिका-शोएब की लव स्टोरी, शादी के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया मुस्लिम धर्म

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन