1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: इंजीनियरिंग करने के बाद पेशे से एक्टर हैं विक्की कौशल, एक्टिंग से जीत रहे हैं सभी का दिल

Birthday Special: इंजीनियरिंग करने के बाद पेशे से एक्टर हैं विक्की कौशल, एक्टिंग से जीत रहे हैं सभी का दिल

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : May 16, 2019 09:57 am IST,  Updated : May 16, 2019 11:08 am IST

विक्की कौशल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

Vicky kaushal Birthday Special- India TV Hindi
Vicky kaushal Birthday Special Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से लोगों का जोश बढ़ाने वाले विक्की कौशल(Vicky Kaushal) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। पेशे से इंजीनियर विक्की आज अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है मगर कुछ फिल्मों से ही बॉलीवुड में उनकी पहचान बन गई है।

मुंबई में जन्में विक्की को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। वह हमेशा स्कूल के प्रोग्राम्स में भाग लेते थे।  विक्की कौशल पेशे से इंजीनियर है। मगर उनका हमेशा से एक्टर बनने का सपना था। जिसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज पूरा होने के बाद उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल में एडमिशन ले लिया था। जहां एक्टिंग सीखने के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।

विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप को 'गैग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से विक्की को पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 'मसान' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। 'मसान' से विक्की की एक्टिंग सभी को पसंद आने लगी। जिसके बाद से उनका करियर आगे बढ़ता गया। उन्होंने उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 में नेगेटिव किरदार निभाया था। जिसे लेकर अनुराग कश्यप श्यौर नहीं थे। मगर विक्की की एक्टिंग ने उन्हे कुछ भी कहने का मौका नहीं दिया।

विक्की के करियर में उछाल फिल्म 'राजी' और 'संजू' से आया। जिसके बाद से वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं। इस साल विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई और मेजर विहान से सबके अंदर देशभक्ति जगा दी। इस फिल्म को सभी ने सराहा है। 

इन फिल्मों के बाद से विक्की नेशनल क्रश बन गए। अपनी क्यूटनेस और रफ टफ लुक से लोगों के दिल में जगह बना ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन