1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनना चाहती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा

मां बनना चाहती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा

 Published : Jun 04, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 02:23 pm IST

दीया मिर्जा अब मां बनना चाहती हैं। दीया मिर्जा से जब पूछा गया कि क्या वह अब परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं? इस पर दीया ने कहा, ‘बिल्कुल ! जीवन के इस पड़ाव पर ऐसा सोचना स्वाभाविक है।

diya mirza- India TV Hindi
diya mirza

नई दिल्ली: साल 2014 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और निर्माता साहिल संघा से शादी करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा अब मां बनना चाहती हैं। दीया मिर्जा से जब पूछा गया कि क्या वह अब परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं?  इस पर दीया ने कहा, ‘बिल्कुल ! जीवन के इस पड़ाव पर ऐसा सोचना स्वाभाविक है, मैं इस बारे में विचार कर रही हूं।’

'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा 'दम', 'दीवानापन', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'परिणीता', 'दस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'सलाम' मुंबई जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

दीया जल्द ही राजकुमार हिरानी की बायोपिक फिल्म में दीया संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में हैं।

बायोपिक में सह-कलाकारों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए दीया ने कहा, "रणबीर के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत रहा। वह देश में अब तक से सबके प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं और उनसे सीखने, काम देखने और साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा है।"

संजय दत्त के पड़ोसी रणबीर कपूर से हुए परेशान, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन