1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: काजोल को याद आए तैयार होने के दिन, अनुष्का शर्मा ने वर्ल्ड एन्वॉयरमेंट डे पर किया पोस्ट

Celebs On Insta: काजोल को याद आए तैयार होने के दिन, अनुष्का शर्मा ने वर्ल्ड एन्वॉयरमेंट डे पर किया पोस्ट

 Published : Jun 02, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 08:13 pm IST

आइए आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट सेलिब्रिटीज इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया है।

Celebs On Insta- India TV Hindi
Celebs On Insta Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। घर बैठे हुए सेलिब्रिटीज को 2 महीने से ज्यादा हो गया है। ऐसे में सभी को बाहर जाने की याद आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट सेलिब्रिटीज ने आज इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने वर्ल्ड एन्वॉयरमेंट डे पर ये पोस्ट किया है-

वहीं इतने दिनों से घर में रहते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पता चल गया है की घर में धूप किस किस जगह आती है। उन्होंने धूप का आनंद लेते हुए फोटो शेयर की हैं। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा - अब मैं जान गई हूं कि घर में किस प्वाइंट पर कितने इंच तक धूप आती है।

काजोल ने उन दिनों को किया याद 'जब बाहर जाने के लिए हम होते थे तैयार'

वहीं काजोल को घर से बाहर जाना याद आ रहा है। उन्होंने डीडीएलजे की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह तैयार होकर खड़ी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा - फ्लैशबैक जब हम बाहर जाने के लिए तैयार होते थे।

नीना गुप्ता की नई सेल्फी ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी एक सेल्फी साझा की है, जिसमें पीछे उनका घर और चांद भी नजर आ रहा है। नीना द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में वह पहाड़ों के बीच अपने घर और खूबसूरत चांद के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं, मेरा घर और चांद।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन