1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निसर्ग चक्रवात: 'तुम मिले' से 'केदारनाथ' तक प्राकृतिक आपदाओं पर बन चुकी हैं ये फिल्में

निसर्ग चक्रवात: 'तुम मिले' से 'केदारनाथ' तक प्राकृतिक आपदाओं पर बन चुकी हैं ये फिल्में

 Published : Jun 03, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 06:20 pm IST

मुंबई में इस समय चक्रवात निसर्ग तटीय इलाकों से टकरा चुका है। बॉलीवुड में इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं पर कई फिल्में बन चुकी हैं।

movies on natural disaster- India TV Hindi
प्राकृतिक आपदा पर बनी फिल्में Image Source : INSTAGRAM

चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। मुंबई में इस समय तेज़ हवाएं चल रही हैं साथ बारिश हो रही है। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में चक्रवात अंफन ने तबाही मचाई थी। बॉलीवुड में प्रकर्तिक आपदाओं पर कई फिल्में बन चुकी है। जिसमें कैसे ये आपदा व्यक्ति की पूरी ज़िन्दगी बदल देती है दिखाया गया है।

केदारनाथ

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ में कुदरत का कहर दिखाया गया है साथ ही एक लव स्टोरी जो इस आपदा की वजह से अधूरी रह जाती है। यह बाढ़ दो प्यार करने वालों को अलग कर देती है।

mov

तुम मिले

इमरान हाशमी और सोहा अली खान की इस फिल्म में मुंबई में आई बाढ़ के बारे में दिखाया गया है। दोनों बाढ़ में अपनी जान बचाने के लिए कैसे संघर्ष करते हैं।

वक़्त

भूकंप सब कुछ तबाह कर देता है। ऐसा ही कुछ बलराज सयानी की फिल्म वक़्त में दिखाया गया है। भूकंप की वजह से पूरा हंसता खेलता परिवार अलग हो जाता है। वक़्त में राज कपूर शशि कपूर सुनील दत्त जैसे कई सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

मदर इंडिया

सुनील दत्त, नरगिस की फिल्म मदर इंडिया आज भी सभी के दिल में अपनी जगह बनाए बैठी है। इस फिल्म में भी बाढ़ की  वजह से पूरा गांव बर्बाद हो जाता है।  लोगों को खाने - पीने की तक मुश्किल होने लगती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन