Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के बारे में बात कर भावुक हुए बोनी कपूर

श्रीदेवी के बारे में बात कर भावुक हुए बोनी कपूर

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : May 05, 2019 02:03 pm IST, Updated : May 05, 2019 02:03 pm IST

 निर्माता बोनी कपूर के अनुसार उनके लिए अपनी पत्नी श्रीदेवी की मौत को स्वीकार करना अभी भी काफी मुश्किल है और उन्हें भुलाना मुमकिन नहीं है। 

SRIDEVI- India TV Hindi
SRIDEVI

मुंबई: निर्माता बोनी कपूर के अनुसार उनके लिए अपनी पत्नी श्रीदेवी की मौत को स्वीकार करना अभी भी काफी मुश्किल है और उन्हें भुलाना मुमकिन नहीं है। फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा के टॉक शो 'एक और कहानी' में श्रीदेवी के बारे में बात करने के दौरान बोनी कपूर काफी भावुक हो गए।

नाहटा ने शुक्रवार की रात को एपिसोड के 40 सेकेंड के टीजर को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें बोनी यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह अभी भी इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।यह पूछने पर कि क्या कोई ऐसा पल बीता है जब उन्हें श्रीदेवी की याद न आई हो तो उनकी आंखे भर आईं और उन्होंने कहा 'ये नामुमकिन' है।

24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं - जाह्न्वी और खुशी।

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement