1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएगी श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएगी श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी

 Published : Feb 28, 2019 05:20 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 05:22 pm IST

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी रीवा अरोड़ा जाह्नवी के साथ नजर आएंगी।

Sridevi’s onscreen daughter in Mom to share screen space with Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Sridevi’s onscreen daughter in Mom to share screen space with Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। जिसमें उनकी बेटी बनी चाइल्ड एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा अब जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ रीवा अरोड़ा नजर आने वाली हैं। रीवा ने फिल्म मॉम में श्रीदेवी की छोटी बेटी  पीहू का रोल निभाया था।

आपको बता दें श्रीदेवी के कुछ फैन पेज ने जाह्नवी कपूर और रीवा अरोड़ा की फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया है।

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर भारत की पहली भारत की पहली महिला लेफ्टिनेंट और इंडियन एयरफोर्स पायलट रही हैं। उनकी बहादुरी से भरे कई किस्से सुनने को मिलते हैं। 1999 की कारगिल जंग में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। गुंजन को उनकी बहादुरी दिखाने पर शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। वह भारत की पहली महिला हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाज़ा गया। गुंजन वर्ष 1994 में, भारतीय वायु सेना में बतोर महिला प्रशिक्षु चुनी गई थी।

इन दिनों जाह्नवी लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ अंगद बेदी और उनकी कजिन शनाया कपूर भी नजर आने वाली हैं।

गुजंन सक्सेना की बायोपिक के बाद जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की शूटिंग करेंगी। 'तख्त' में जाह्नवी के साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है। धड़क में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर अच्छे रिव्यू मिले थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Total Dhamaal Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, कमाए 88 करोड़

Luka Chuppi Box Office Prediction: जानिए कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा हाल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन