सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म भारत कल रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। भारत ऑडियन्स को काफी पसंद आई है। कल फिल्म के सारे शो हाउसफुल थे। आज फिल्म का पहले दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।
Related Stories
भारत के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके भारत के पहले दिन के बिजनेस के बारे में बताया है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया- सलमान खान का बॉक्स-ऑफिस पर राज है। भारत ने 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' से ज्यादा पहले दिन कमाई की है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ का बिजनेस किया है।
Bharat Movie Review:
''To all the fathers who are heroes, And to all the mothers who are superheroes'' उन पिताओं के लिए जो हीरो हैं और उन माताओं के लिए जो सुपरहीरोज हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' की यह टैगलाइन है।
कहानी: फिल्म 'भारत' की शुरुआत होती है साल 2010 से, जहां भारत (सलमान खान) अपनी जिंदगी के 70वें साल में हैं और पुरानी दिल्ली में रह रहे हैं। भारत (सलमान खान) हर साल अपना जन्मदिन मनाने अटारी स्टेशन पर जाता है और ट्रेन के साथ दौड़ते हुए केक काटकर यह दिन सेलिब्रेट करता है। इसके पीछे की क्या कहानी है ये बताने के लिए फिल्म हमें फ्लैशबैक में ले जाती है, जहां 1947 में लाहौर के मीरपुर गांव में भारत अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। हालात खराब होते हैं और बंटवारे के वक्त वो अपनी मां, छोटी बहन और छोटे भाई के साथ हिंदुस्तान आ जाता है लेकिन उसके पिता और छोटी बहन गुड़िया वहीं रह जाते है। उस वक्त उसके पिता (जैकी श्रॉफ) उससे वादा लेते हैं कि वो अपने परिवार की देखभाल करेगा। इस वादे के साथ और पिता की तमाम अच्छी बातों के साथ भारत हिंदुस्तान आता है।
फिल्म का ट्रेलर:
Also Read:
शाहरुख खान के साथ मन्नत की टेरिस पर कौन था ये शख्स?