बजट 2019: आज बजट की बातें आम लोगों के बीच काफी चल रही है केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में ऐसे कई ऐलान किए जिनसे लोगों को राहत मिले। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रही। बॉलीवुड फिल्ममेकर्स इससे पहले कई बार सरकार से टैक्स नियमों को सरल बनाने की गुजारिश कर चुके हैं। पीयूष गोयल ने बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिएकई ऐलान किए।
सदन में पीयूष गोयल ने कहा कि 'बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से कई लोगों को रोजगार मिलता है। हम सभी फिल्में देखते हैं। सरकार पायरेसी पर रोक के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। साथ ही फिल्ममेकर्स के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रावधान किया गया है जिससे इस इंडस्ट्री को और बढ़ाया जा सके।'
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि 'ना केवल बॉलीवुड में बल्कि देशभर में फिल्में बन रही हैं। फिल्मों के जरिए लोगों को रोजगार मिलेगा। हिन्दी सिनेमा ही नहीं क्षेत्रीय भाषाओं में भी तेलुगू, मलयालम भाषा में भी रोजगार के मौके बढ़ेंगे।' बता दें कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
GST को लेकर की ये घोषणा
सरकार ने बड़ी राहत देते हुए जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की घोषणा की। वहीं सिनेमैटोग्राफी एक्ट का सख्ती से पालन किया जाएगा, जिससे पायरेसी पर रोक लग सके। गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कुछ समय पहले पीएम मोदी से मुंबई के राजभवन में बैठक कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने की थी बॉलीवुड के यंगस्टर्स के साथ बैठक
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीए मोदी ने बॉलीवुड एक यंगस्टर्स को दिल्ली बुलाया था। इस बैठक में इस बात की चर्चा हुई थी कि आखिर सिनेमा में क्या-क्या बदलाव किए जाएं।
TV Ka Dum: भारतीय टेलीविजन के सफर पर इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव
#TVKaDum: इंडिया टीवी मेगा कॉन्क्लेव TV Ka Dum की शान बनेंगे शाहरुख खान
Budget 2019: किसी ने की तारीफ तो किसी ने की आलोचना, जानें मोदी सरकार के आखिरी बजट पर किसने क्या कहा