कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और कृति सेनन(Kriti sanon) की फिल्म लुका-छुप्पी(Luka Chuppi) 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को यू/ए-सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। मगर इसके साथ कुछ बदलाव भी कराए हैं। फिल्म को 4 कट के बाद पास कर दिया है। इसमें 3 ऑडियो और एक विज्युल को चेंज करने के लिए कहा गया है।
Related Stories
फिल्म में कट लगने के बाद ड्यूरेशन 126 मिनट 9 सेकेंड रह गई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ पंकज त्रिपाठी और विनय पाठक नजर आने वाले हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म लुका-छुप्पी की बात करें तो यह ग्वालियर की कहानी है। जिसमें कार्तिक आर्यन एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर का किरदार निभाते दिखेंगे और कृति उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं।। लुका छुपी' फिल्म लिन-इन रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई फिल्म है। यह कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार रहने आ जाता है। फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
कार्तिक आर्यन कृति सेनन की फिल्म लुका-छुप्पी के साथ सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिड़िया भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी नजर आने वालें हैं।
लुका छुप्पी के बाद कार्तिक आर्यन फिल्म 'पति,पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आएंगी। वहीं कृति सेनन 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं।
फिल्म का ट्रेलर:
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर आएगा 'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2', फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का एक्शन अवतार