1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on Insta: अनिल कपूर ने शेयर की फिटनेस फोटो, ऋतिक ने लिखा बाकी सब खत्म

Celebs on Insta: अनिल कपूर ने शेयर की फिटनेस फोटो, ऋतिक ने लिखा बाकी सब खत्म

 Published : Jul 07, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 11:21 pm IST

अनिल कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर ऋतिक रोशन भी हैरान रह गए। आखिर कैसे 63 की उम्र में भी इतने फिट हैं अनिल कपूर।

anil kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर ने शेयर की फिटनेस फोटो Image Source : @ANILSKAPOOR INSTAGRAM

Celebs on Insta: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिटनेस फ्रीक हैं ये हम सभी जानते हैं। लेकिन इस लॉकडाउन पीरियड का सही इस्तेमाल करके अनिल कपूर ने खुद को और भी फिट कर लिया है। अनिल ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर आज शेयर की है, उसने अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया है। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस फोटो शेयर करके लिखा है- आज मैं जितना फिट हूं उतना पहले कभी नहीं था। मजबूत शरीर मजबूत दिमाग।

फिट बॉडी के लिए जाने जाने वाले ऋतिक रोशन ने जब ये पोस्ट देखा तो वे भी हैरान रह गए। इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया- बस बाकी सब खत्म।

शिल्पा शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा- उफ। वहीं अनुराग कश्यप ने लिखा- शो ऑफ।

सनसेट का लुत्फ उठाती दिखीं कियारा

अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह सूर्यास्त का आनंद लेते नजर आ रही हैं। कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें कियारा आडवाणी पूल में रहते हुए सनसेट का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हर सूर्यास्त का लाभ उठाते हुए।"

राधिका मदान ने शेयर किया डांस वीडियो

अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने डांस प्रैक्टिस सेशन में से एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि स्टेप्स अनोखे हैं जिसे शूट करने का उन्हें टाइम नहीं मिला। इंस्टाग्राम वीडियो में उन्हें अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के गाने 'नाचन नु जी करदा' पर थिरकते देखा जा सकता है।

इस वीडियो क्लिप के कैप्शन में राधिका ने लिखा, "ये कुछ अनोखे स्टेप्स हैं जिसे फिल्माने का हमें वक्त नहीं मिला। ये बेहद ही टेक्निकल हैं, जिसके लिए सालों अभ्यास की जरूरत है।"

सनी लियोन की पूल मस्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बूमरैंग वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें पूल में अपनी सहेली के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सनी और उनकी सहेली पूल में छलांग लगाती नजर आ रही हैं।

श्रीदेवी की फिल्म मॉम की रिलीज के 3 साल पूरे, बोनी कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट

दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' की रिलीज को मंगलवार को तीन साल पूरे हो गए। यह 7 जुलाई, 2017 को रिलीज हुई थी। श्रीदेवी के पति, निर्माता बोनी कपूर ने ट्वीट किया, "वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है..'मॉम' की रिलीज को तीन साल हो गए हैं। श्रीदेवी की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता परफॉर्मेस के लिए और पूरी कास्ट और टीमों के शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के लिए हमेशा याद किया जाएगा।"

कोरोना वायरस महमारी के बीच काम पर लौटीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू

लॉकडाउन के तीन महीने के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू काम पर वापस लौट आई हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने मेकअप वैनिटी रूम की एक झलक साझा की। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। तापसी ने कैप्शन में कहा, "चलिए, काम पर वापस लौटते हैं।"

Celebs on Insta
Image Source : INSTAGRAMCelebs on Insta

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन