1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में है तकलीफ

कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में है तकलीफ

 Published : Jun 24, 2020 12:10 am IST,  Updated : Jun 24, 2020 12:21 am IST

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। सरोज खान 71 साल की हैं।

saroj khan- India TV Hindi
कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM/@SAROJKHANOFFICIAL

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार से जुड़े सूत्र ने ये जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ है, हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

71 साल की सरोज खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'हीरो' से कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया था, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म कलंक के गाने भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किये थे।

सरोज खान ने यूं तो बॉलीवुड के कई गाने कोरियोग्राफ किए हैं लेकिन माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के कई गाने उन्होंने कोरियोग्राफ किये जो सुपरहिट रहे। जैसे 'तेजाब' का 'एक दो तीन...', 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 'कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात', 'चालबाज' का 'हवा हवाई', चांदनी का 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' और 'ओ मेरी चांदनी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'मेहंदी लगाके रखना' और 'जरा सा झूम लूं मैं...' और फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...'। ऐसे अनगिनत गानों को सरोज खान ने अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी से संवारा है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन