1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बेबी डॉल’ की सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगा लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

‘बेबी डॉल’ की सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगा लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

 Published : Apr 26, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 07:13 pm IST

कनिका कपूर ने 'बेबी डॉल' और 'चिटियां कलाइयां' जैसे बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने लोगों न सिर्फ अपनी आवाज का बल्कि खूबसूरती का भी दीवाना बनाया है। हाल ही में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है।

Kanika Kapoor- India TV Hindi
Kanika Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर ने 'बेबी डॉल' और 'चिटियां कलाइयां' जैसे बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने लोगों न सिर्फ अपनी आवाज का बल्कि खूबसूरती का भी दीवाना बनाया है। लेकिन रातों-रात मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर अब अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित बन्नादेवी थाने में उन पर यह केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर कनिका के साथ उनके एजेंट और मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

यह मामला नोएडा स्थित एक मैनेजमेंज फर्म की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। कंपनी का कहना है कि इन सभी ने एक कार्यक्रम के लिए पैसे लिए थे, लेकिन समारोह के दौरान ये लोग उपस्थित नहीं हुए और कनिका ने इसके पैसे भी वापस करने से इंकार कर दिया। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने के एसएचओ जितेन्द्र ने बताया कि कनिका उनकी मैनेजर श्रुति और मुंबई की इवेंट मैनेजरमेंट कंपनी के मैनेजर संतोष मिजगर के खिलाफ 420, 406 और 507 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा की इवेंट मैनेजमेंट फर्म के अधिकारी के अनुसार अलीगढ़ के जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कनिका को अपनी टीम के साथ 22 जनवरी 2018 को उपस्थित होना था। इसके लिए उन्हें 24 लाख रुपए भी दिए गए थे। लेकिन बाद में कनिका ने परफोर्म करने से इंकार कर दिया और पैसे भी वापस नहीं किए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन