1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय मिश्रा के साथ काम कर चुकी शिखा मल्होत्रा मुंबई के अस्पताल में बनी नर्स, कोरोना वायरस से लड़ने में करेंगी मदद

संजय मिश्रा के साथ काम कर चुकी शिखा मल्होत्रा मुंबई के अस्पताल में बनी नर्स, कोरोना वायरस से लड़ने में करेंगी मदद

 Published : Mar 28, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 04:35 pm IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। इसी बीच एक एक्ट्रेस अस्पताल में नर्स बन गई है और मरीजों के इलाज में मदद कर रही हैं।

shikha malhotra- India TV Hindi
शिखा मल्होत्रा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन देश में बढ़ता चला जा रहा है। इसे कम करने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है और सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा प्रशासन की मदद के लिए आगे आई हैं। वह नर्स बनकर लोगों का इलाज कर रही हैं। शिखा मल्होत्रा संजय मिश्रा के साथ फिल्म कांचली में नजर आ चुकी हैं।

शिखा ने सोशल मीडिया पर अपने नर्स बनकर अस्पताल में मदद करने की जानकारी दी। शिखा ने बताया  उन्होंने दिल्ली के वर्धमान महावीर कॉलेज से नर्सिंग की डिग्री ली हुई है और सफदरजंग अस्पताल में पांच साल बिता चुकी हैं। अब वह शिखा मुंबई के बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल जोगेश्वरी में बतौर नर्स लोगों की मदद कर रही हैं।

हाल ही में शिखा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की थी। शिखा की मां भी एक नर्स हैं। उन्हीं से शिखा को प्रेरणा मिली है। शिखा की मां जुलाई 2020 में रिटायर होने वाली हैं। 

आपको बता दें देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीबन 900 केस समाने आ चुके हैं। इस वायरस की वजह से 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन