1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद दीपिका ने कैटरीना को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो, ये रहा सबूत

शादी के बाद दीपिका ने कैटरीना को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो, ये रहा सबूत

 Published : Dec 05, 2018 11:09 am IST,  Updated : Dec 05, 2018 11:38 am IST

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद बॉलीवुड में कुछ रिश्ते काफी सुधरते हुए दिख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि बॉलीवुड में अभी हर तरफ बस खुशियां ही है।

deepika padukone and katrina kapoor- India TV Hindi
deepika padukone and katrina kapoor

नई दिल्ली: दीपिका-रणवीर की शादी के बाद बॉलीवुड में कुछ रिश्ते काफी सुधरते हुए दिख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि बॉलीवुड में अभी हर तरफ बस खुशियां ही है। जी हां हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ को फॉलो किया है। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका ने कैटरीना की वोग मैगजीन की कवर तस्वीर को देखने के बाद उसे लाइक किया है। ये एक इशारा है इनकी दोस्ती के सबूत का। कैटरीना के साथ-साथ दीपिका ने अनुष्का की तस्वीर को भी लाइक किया है।

बता दें कि काफी दिनों से चल रही कैट फाइट आखिरकार खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। दीपिका और कैटरीना के बीच की दुश्मनी की खबरें मीडिया में आए दिन आती रहती थीं और इसकी वजह रणबीर कपूर को माना जाता था क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेसेज से रणबीर का रिश्ता रह चुका है। लेकिन कहते हैं कि वक्त सारे जख्मों को भर देता है। कुछ ऐसा हा दीपिका और कैटरीना के साथ भी हुआ है।

priyanka chopra
priyanka chopra

दोनों ने दोस्ती का बढ़ाया हाथ

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की दुश्मनी के चर्चे तो आम थे लेकिन लगता है अब ये कड़वाहट खत्म हो चुकी है और दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है। इस दोस्ती की शुरुआत पहले कैटरीना ने ही की। उन्होंने रणवीर और दीपिका को शादी की मुबारकबाद दी तो रणवीर ने भी कैटरीना को शादी के रिसेप्शन का न्यौता दे दिया। कैटरीना ने भी रिसेप्शन में पहुंचकर लोगों को दिखा दिया कि वो दोस्ती के लिए एकदम तैयार हैं और उनका दिल बेहद बड़ा है। लेकिन दीपिका की तरफ से अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं दिखा था।

दीपिका ने किया कैटरीना की तस्वीर को लाइक
अब तो दोस्ती में कोई संदेह की गुंजाईश ही नहीं बची है क्योंकि दीपिका ने कुछ ऐसा किया है जिससे ये तो कहा ही जा सकता है कि एक हेल्दी फ्रेंडशिप की शुरुआत दोनों के बीच हो चुकी है।

पीएम मोदी ने प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस को दिया वही गिफ्ट, जो विराट-अनुष्का को दिया था 

जानें, सोशल मीडिया पर क्यों एक्टिव नहीं हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

प्रियंका-निक को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें और वीडियो 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन