1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नहीं बनेंगी रणवीर सिंह की पत्नी? ये है वजह

दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नहीं बनेंगी रणवीर सिंह की पत्नी? ये है वजह

 Published : Jan 13, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Jan 13, 2019 07:52 pm IST

खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 छोड़ दी है। जानें क्या है वजह...

Deepika Padukone left Ranveer Singh wife role in 83 for this reason- India TV Hindi
Deepika Padukone left Ranveer Singh wife role in 83 for this reason Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 83 में कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। जब खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी तो उनके फैंस को बहुदत खुशी हुई थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने यह फिल्म छोड़ दी है क्योंकि फिल्म में उनका कुछ खास रोल नहीं था।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, 83 लड़कों की फिल्म है। फिल्म में फोकस कपिल देव और वर्ल्ड कप पर है। रणवीर, कपिल देव के रोल में हैं। दीपिका का उनकी पत्नी रूमी के किरदार में दिखना एक्साइटिंग लग सकता है, लेकिन असल में ऐसा कुछ है नहीं। फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल बहुत सीमित होगा और दीपिका बड़ी ब्रैंड हैं। उन्हें ऐसी कोई फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि उसमें उनके पति रणवीर हैं।

दीपिका भले इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न हों, लेकिन रणवीर ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्रिकेट प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर और दीपिका अंतिम बार साथ में संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। नवंबर 2018 में उन्होंने इटली के लेक कोमो में शादी की थी।

रणवीर की 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं। इसे ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर बने हैं। इसके अलावा रणवीर के पास करण जौहर की 'तख्त' भी है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, विक्की कौशल हैं।

Also Read:

Uri: The Surgical Strike Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन विक्की कौशल की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, जानें कमाई

राट कोहली के साथ ऐसे क्वालिटी टाइम बिता रही हैं अनुष्का शर्मा, देखें Photos

लिप सर्जरी के बाद सारा खान की बिगड़ी सूरत तो फैंस ने कर डाले भद्दे-भद्दे कमेंट्स

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन