नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के लिए खूब सराहना हासिल कर रही हैं। चारों ओर उनके इस किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के बाद दर्शक न सिर्फ उनके अभिनय के दीवाने हो गए हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी सभी को मदहोश कर दिया है। अपनी फिल्म की सफलता के बाद दीपिका ने एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनकी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। दरअसल फैंस इस तस्वीर में उनकी नाक की शेप को लेकर थोड़े हैरान हैं। अब इसी को लेकर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स करने शुरु कर दिए हैं।
Related Stories
बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जहां एक ओर इसे काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी नाक की शेप पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। गौरतलब है कि, दीपिका को फेमिना मैगजीन के कवर पेज पर देखा जाने वाला है। उन्होंने यह फोटोशूट मैगजीन के फरवरी अंक के लिए करवाया है और इसी खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की थी।
इस तस्वीर में वह ब्लैक बिकिनी टॉप और गोल्डन जैकेट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन फोटो को ध्यान से देखा जाए तो इसमें उनकी नाक पहले से पतली दिख रही है, इसे देखकर लगता है कि उनकी नाक पर काफी एडिटिंग की गई है। अब इस पर फैंस ने कई कमेंट्स करने शुरु कर दिए हैं।