1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने दिया NCB के समन का जवाब, कहा- 'जांच में शामिल होऊंगी'

दीपिका पादुकोण ने दिया NCB के समन का जवाब, कहा- 'जांच में शामिल होऊंगी'

 Published : Sep 24, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 04:07 pm IST

दीपिका गोवा में अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रही थीं, जिसे शकुन बत्रा बना रहे हैं। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी शामिल हैं। फिलहाल वो अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटने वाली हैं।

Deepika Padukone replied to NCB summons- India TV Hindi
एनसीबी से समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसे-जैसे अपनी जांच का दायरा बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे बॉलीवुड नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। ड्रग्स कनेक्शन में फिल्म इंडस्ट्री की चार बड़ी अभिनेत्रियों को भी समन भेजा गया है, जिनमें नंबर वन एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। दीपिका ने अब एनसीबी से कहा है कि वो जांच में सहयोग करेंगी।

दीपिका गोवा में अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रही थीं, जिसे शकुन बत्रा बना रहे हैं। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी शामिल हैं। फिलहाल वो अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटने वाली हैं। 

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजे जाने के बाद कंगना रनौत ने कही ये बात

बता दें कि दीपिका की ये रवानगी मुंबई में हुए उन घटनाक्रमों के मद्देनजर हुई है, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर अभिनेत्री और उनकी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच 2017 की व्हाट्सएप चैट का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थों की चर्चा कर रही थीं। प्रकाश क्वान कंपनी में जया साहा की सहयोगी हैं। सुशांत की मौत की जांच में सभी संघीय एजेंसियों द्वारा साहा से पूछताछ की गई है और वह दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में मुख्य आरोपियों में से एक है।

दीपिका को शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। हीं, अभिनेत्री सारा अली खान को भी एनसीबी ने बुलाया था। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही थीं और गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सारा और श्रद्धा कपूर को शनिवार को एनसीबी ऑफिस में पेश होना है।

ये सारी पूछताछ 14 जून को हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच के संबंध में है, जिसमें ड्रग एंगल भी जुड़ गया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन