1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने खुद को चम्मच में देखते हुए शेयर किया वीडियो, कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार कमेंट

दीपिका पादुकोण ने खुद को चम्मच में देखते हुए शेयर किया वीडियो, कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार कमेंट

 Published : Jul 11, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 04:49 pm IST

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर खुद को चम्मच में देखते हुए वीडियो शेयर किया है जिस पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार कमेंट किय है।

deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह थ्रोबैक फोटोज के साथ कुछ मजेदार वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। इस बार दीपिका ने एक बूमरेंग शेयर किया है जिसमें वह चम्मच में अपनी शकल देखती नजर आ रही हैं। दीपिका के इस मजेदार पोस्ट पर कार्तिक आर्यन खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

दीपिका ने बूमरेंग शेयर करते हुए लिखा- 'पूरे हफ्ते बर्थडे केक खाने के बाद खुद को देख रही हूं।'  दीपिका फ्लोरल ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही चम्मच में देखते हुए पाउट कर रही हैं।

कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। कार्तिक ने लिखा- इतनी साफ चम्मच? दीपिका के फैन्स को उनका ये मस्ती करने वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक 18 लाख लोग देख चुके हैं।

kartik aaryan and deepika padukone
Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYANकार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर किया कमेंट

आपको बता दें शुक्रवार को दीपिका ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थी। यह उनकी एक ट्रिप की तस्वीरें लग रही थीं। दीपिका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-वे कहते हैं आगे देखो.....लेकिन कभी-कभी खुद को इस बारे में याद दिलाते रहना चाहिए कि आप कहां से आए हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा पर आप कहां हैं, जिसे पाने के लिए सब कुछ किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। अब वह रणवीर सिंह के साथ '83' में कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन