1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने लंदन में Fan के साथ क्लिक कराई फोटो, यूजर्स बोले- 'दोनों में एक्ट्रेस कौन है!'

दीपिका पादुकोण ने लंदन में Fan के साथ क्लिक कराई फोटो, यूजर्स बोले- 'दोनों में एक्ट्रेस कौन है!'

 Published : Aug 25, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 12:15 pm IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही 'छपाक' और '83' फिल्म में नज़र आएंगी।

लंदन में फैन के साथ...- India TV Hindi
लंदन में फैन के साथ दीपिका पादुकोण

मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस और स्टाइल से भी वह लोगों को दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में दीपिका को लंदन में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों में एक्ट्रेस कौन है!

दरअसल, यह सवाल दीपिका को लुक को देखने के बाद पूछे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि दीपिका से ज्यादा अच्छे कपड़े फैन ने पहने हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिखा दिया कि 'दीपिका से ज्यादा अच्छी उनकी फैन लग रही है।'

इस तस्वीर में दीपिका ने मस्टर्ड कलर का कार्गो पैंट और जैकेट पहना है। इसके साथ ब्लैक कलर के ग्लासेस भी पहने हैं। वहीं, दीपिका के फैन की बात करें तो उसने ग्रे कलर की पैंट के साथ व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक रंग की जैकेट पहनी है।

Comments on Deepika Padukone's Photo
Comments on Deepika Padukone's Photo

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही 'छपाक' और '83' फिल्म में नज़र आएंगी। 'छपाक' में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। '83' फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नज़र आएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

Also Read:

Bigg Boss 13: शो का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, स्टेशन मास्टर बने सलमान खान ने किया जबरदस्त खुलासा

Vijayta Pandit B'day: कुमार गौरव संग अफेयर से पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी तक, मुश्किलों भरा रहा एक्ट्रेस-सिंगर का सफर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन