1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेहंदी सेरेमनी पर दीपिका के आंखों से छलके आंसू, रणवीर सिंह से इस तरह संभाला

मेहंदी सेरेमनी पर दीपिका के आंखों से छलके आंसू, रणवीर सिंह से इस तरह संभाला

 Published : Nov 14, 2018 12:58 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 01:43 pm IST

मंगलवार रात को दीपिका-रणवीर की मेंहदी और सगाई का फंक्शन था। दोनों ने मेंहदी और संगीत में काफी धूम मचाई। मेंहदी में धूम मचाने के साथ दीपिका इस दौरान इमोशनल भी हो गई थीं। जिसके बाद रणवीर ने उन्हें संभाला।

Ranveer deepika wedding- India TV Hindi
Ranveer deepika wedding Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: आज रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी इटली के लेक कोमो में होने वाली है। रणवीर- दीपिका की शादी आज कोंकणी रीति-रिवाज के साथ होगी। शादी की रस्में कल से शुरु हो चुकी हैं। मंगलवार रात को मेंहदी और सगाई का फंक्शन था। दोनों ने मेंहदी और संगीत में काफी धूम मचाई। मेंहदी में धूम मचाने के साथ दीपिका इस दौरान इमोशनल भी हो गई थीं। जिसके बाद रणवीर ने उन्हें संभाला।

सोशल मीडिया पर फैन के द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट से यह जानकारी मिली है कि दीपिका मेंहदी के दौरान इमोशनल हो गई थीं  और उनकी आंखों से आंसू छलक गए थें। उस समय रणवीर अपनी होने वाली वाइफ के पास आकर उन्हें संभाला और हग किया। इसके बाद दीपिका फिर से मुस्कुराने लगी थी।

Emotional post
Image Source : INSTAGRAMEmotional post

संगीत के दौरान सभी ने बहुत मस्ती की। पार्टी में रणवीर ने 'गुंडे' फिल्म का 'तूने मारी एंट्री' गाना भी गाया। इसके साथ ही 'मेंहदी है रचने वाली', 'काला शा काला' जैसे कई गानों पर सभी लोग थिरके भी।

संगीत में सिंगर हर्षदीप कौर ने परफार्म भी किया। उन्होनें 'कबीरा', 'दिलबरों', 'मनमर्जियां' जैसे कई गाने गाए। संगीत में डांस नंबर के साथ गजल, पंजाबी और सूफी गाने भी बजाए गए। वहीं दीपिका मेंहदी लगाने में बिजी थी तो रणवीर ढोल पर डांस कर रहे थें।

दीपिका-रणवीर की रॉयल वेडिंग इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को होने वाली है। शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजो से होगी। 14 तारीख को शादी कोंकणी रीति-रिवाजो से होगी जिसमें दीपिका साड़ी पहनेंगे और 15 को सिंधी रीति-रिवाजो से होगी जिसमें वह लहंगा पहनेंगी। शादी में दीपिका सब्यसांची की ड्रेंस पहनने वाली हैं तो रणवीर कांजीवरम शेरवानी पहनेंगे। जिसके बाद वह भारत आकर दो रिसेप्शन भी देंगे। पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में तो दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा।

Also read:

इटली में बैंड, बाजा, बारात के लिए तैयार हैं रणवीर-दीपिका, लड़कीवाले और लड़केवाले में बंटे दीप-वीर के फैंस

Ranveer-deepika Wedding: घोड़ी,रथ या कार से नहीं बल्कि सीप्लेन से होगी रणवीर सिंह की एंट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन