1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख का दीपिका को ऑफर, "कह दो डर गईं हूं तो बदल दूंगा फिल्म की रिलीज डेट"

शाहरुख का दीपिका को ऑफर, "कह दो डर गईं हूं तो बदल दूंगा फिल्म की रिलीज डेट"

 Published : Sep 28, 2015 08:17 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 02:52 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकीं है। एक फिल्म में जहां बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल पांच साल बाद 'दिलवाले' में पर्दे पर

दीपिका बोलें कि 'मैं डर...- India TV Hindi
दीपिका बोलें कि 'मैं डर गई' तो बदल दूंगा रिलीज डेट: SRK

नई दिल्ली: बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकीं है। एक फिल्म में जहां बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल पांच साल बाद 'दिलवाले' में पर्दे पर नजर आने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री एक बार फिर 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आने वाली है। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों की खास बात यह है कि पर्दे पर दोनों एक ही दिन 18 दिसंबर को रिलीज की जा रही हैं।

दोनों ही बड़े बैनर की फिल्में है और जायज सी बात है अगर दो फिल्में एक ही दिन में रिलीज की जाएंगी तो इनकी बॉक्सऑफिस कमाई पर भी गहरा असर पड़ेगा।

खबरों के अनुसार दीपिका ने शाहरुख खान को फोन करके कहा कि "वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट को बदल दे क्योंकि यह फिल्म उनके लिए एक बिगेस्ट रिलीज है। उनकी इस बात पर शाहरुख ने जवाब दिया कि अगर वह इस बात को मीडिया में या ट्विटर पर कहें कि वह डर गई हैं तो वह जरूर अपनी फिल्म की रिलीज डेट को बदल देंगे।"

इसे भी पढ़े: रिलीज से पहले शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' का 230 करोड़ रुपए कलेक्शन तय!

इसे भी पढ़े: बाजीराव मस्तानी: दीपिका, प्रियंका, रणवीर का शानदार फर्स्ट लुक आउट

बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के समय जब दीपिका से उनकी और शाहरुख की फिल्म साथ में रिलीज होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता उन्हें यह बात उन्हीं लोगों से सुनने को मिली है।" इससे पहले दीपिका ने कहा था कि बाजीराव मस्तानी और दिलवाले का कोई कॉम्पीटीशन हो ही नहीं सकता है। दोनों फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। और उनके पास इतना वक्त भी नहीं है कि वह ये देखें कि दूसरे क्या कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। यह तीनों इससे पहले फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलाली' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दीपिका को एक योद्धा के किरदार में देखा जाएगा।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन