1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली भूकंप: सोनम कपूर से विवेक ओबेरॉय तक, बॉलीवुड सेलेब्स का ऐसा रहा रिएक्शन

दिल्ली भूकंप: सोनम कपूर से विवेक ओबेरॉय तक, बॉलीवुड सेलेब्स का ऐसा रहा रिएक्शन

 Published : May 29, 2020 10:47 pm IST,  Updated : May 29, 2020 10:47 pm IST

राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन- India TV Hindi
भूकंप पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9.08 बजे महसूस किया गया, जिसकी गहराई 3.3 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 16 कि. मी. पूर्व-दक्षिण पूर्व में रहा। बॉलीवुड हस्तियों सोनम कपूर, हिमांश कोहली, अनुभव सिन्हा, मीरा चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय और अन्य हस्तियों ने ट्विटर पर भूकंप के झटके महसूस होने को लेकर ट्वीट किया है। 

जानकारी के अनुसार, भूकंप की वजह से अब तक किसी के हताहत या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी व इसके आसपास के क्षेत्रों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यहां देखिए बॉलीवुड सेलेब्स ने भूकंप पर कैसे रिएक्ट किया है:

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन