1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपने देखा धर्मेंद्र का नया लुक, अब दिखने लगे हैं ऐसे

क्या आपने देखा धर्मेंद्र का नया लुक, अब दिखने लगे हैं ऐसे

 Published : Feb 02, 2018 10:26 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 10:26 pm IST

धर्मेंद्र एक जमाने अपनी रफ-टफ लुक के कारण कई हसीनाओं के दिलों पर राज किया करते थे। हालांकि फैंस के बीच उनका जादू अब भी बरकरार है। हाल ही धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह बदले हुए दिख रहे हैं।

Dharmendra- India TV Hindi
Dharmendra

मुंबई: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र एक जमाने अपनी रफ-टफ लुक के कारण कई हसीनाओं के दिलों पर राज किया करते थे। हालांकि फैंस के बीच उनका जादू अब भी बरकरार है। हाल ही धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह बदले हुए दिख रहे हैं। इस फोटो में वह एक चेयर पर बैठे हैं और काफी पतले दुबले से नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक प्रिटेंड कोर्ड औ हैट पहनी हुई है। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी यह तस्वीर आगामी फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' के सेट से शेयर की है।

देओल परिवार के बेहतरीन अभिनय से सजी 'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की अब तीसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' दर्शकों के बीच पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसके लिए उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म में धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल को मुख्य किरदारों में हैं। धर्मेद्र ने ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आपसे जुड़े हसीन ख्वाबों का मेरे, सिलसिला ये.. यू ही चलता रहे! यू ही चलता रहे! पूरे होने के करीब। 'यमला पगला दीवाना: फिर से' के सेट पर।"

बता दें कि अपनी इस तस्वीर में काफी दुबले पतले और कमजोर दिखाई दे रहे हैं।  गौरतलब है कि 'यमला पगला दीवाना' की इस तीसरी सीरीज से इस बार अभिनेत्री कृति खरबंदा भी जुड़ गई हैं। फिल्म में उन्हें भी एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। पिता और बेटों के अभिनय से सजी फिल्म का पहला सीक्वल काफई हिट रहा था। फिल्म का दूसरा सीक्वल 2013 में रिलीज हुआ था लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गया था। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि अब यह तीसरी सीरीज एक बार फिर से धमाल मचाने में कामयाब हो पाएगी। हाल ही में धर्मेद्र ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि 'यमला पगला दीवाना 3' बेहतरीन फिल्म होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन