1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ की 'मान्यता' दिया मिर्जा ने संजय दत्त के लिए डेढ़ लाख में खरीदा 'मदर इंडिया' का ओरिजनल पोस्टर

‘संजू’ की 'मान्यता' दिया मिर्जा ने संजय दत्त के लिए डेढ़ लाख में खरीदा 'मदर इंडिया' का ओरिजनल पोस्टर

 Published : Jun 27, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 03:59 pm IST

अभिनेत्री दिया मिर्जा ने एक नीलामी में बोली लगाकर ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' के ओरिजनल पोस्टर को नीलामी में 145,000 रुपये में खरीदा है। फिल्म 'संजू' में अहम भूमिका निभाने वाली दिया इस पोस्टर को अभिनेता संजय दत्त को उपहार में देना चाहती हैं।

संजय दत्त- India TV Hindi
संजय दत्त

मुंबई: अभिनेत्री दिया मिर्जा ने एक नीलामी में बोली लगाकर ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' के ओरिजनल पोस्टर को नीलामी में 145,000 रुपये में खरीदा है। फिल्म 'संजू' में अहम भूमिका निभाने वाली दिया इस पोस्टर को अभिनेता संजय दत्त को उपहार में देना चाहती हैं।

दिया ने नीलामी घर ओसियंस द्वारा हाल ही में बैंकाक में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईफा) में लगाई गई बोली में यह पोस्टर खरीदा। एक बयान में कहा गया कि 1957 की फिल्म 'मदर इंडिया' का पोस्टर काफी मांग में रहा, लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण सद्भावना दूत दिया एक लाख 45 हजार में खरीदने में कामयाब रहीं। अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की भूमिका में हैं। दिया फिल्म में मान्यता दत्त (संजय की पत्नी) की भूमिका में हैं। नीलामी में अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का पोस्टर 2 लाख दस हजार में खरीदा।

संजय दत्त
संजय दत्त

संजय दत्त की बायोपिक में अभिनेता रणबीर कपूर संजू के किरदार में हैं। दीया मिर्जा फिल्म में मान्यता दत्त का रोल कर रही हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन