
काजोल का फोन लगातार घनघना रहा था, इसलिए उन्होंने कॉल रिसीव की और बात करने के बाद मीडिया से माफी मांगते हुए हड़बड़ी में वहां से निकल गईं। वह बहुत परेशान लग रही थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने ड्राइवर से मराठी में कहा कि गाड़ी वही चलाएंगी।
संवाददाता सम्मेलन में काजोल की अभिनेत्री मां तनुजा, अभिनेत्री जूही चावला, लारा दत्ता, टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, क्रिकेटर अजीत आगरकर, मधु शाह, मोनीष बहल और अन्य लोग भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- शाहरुख के 'दिलवाले' के सेट पर 'डीडीएलजे' जैसा दृश्य