1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब दिशा पटानी ने फैशन वीक फिनाले में रैंप पर बिखेरे जलवे

...जब दिशा पटानी ने फैशन वीक फिनाले में रैंप पर बिखेरे जलवे

 Published : May 02, 2017 07:14 pm IST,  Updated : May 02, 2017 07:14 pm IST

दिशा पटानी फिलहाल तो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन वह अपनी डांस वीडियो और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ खास दोस्ती को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह 'द ग्रेट इंडिया फैशन वीक' के फिनाले में रैंप पर जलवे बिखेरते नजर

disha- India TV Hindi
disha

नोएडा: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी फिलहाल तो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन वह अपनी डांस वीडियो और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ खास दोस्ती को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह 'द ग्रेट इंडिया फैशन वीक' के फिनाले में रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं। वह शीर्ष पायदान के भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मॉडलों के साथ रैंप दिखीं। वह जाने माने ब्रांड द्वारा पेश किए गए आधुनिक समर कलेक्शन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 'द ग्रेट इंडिया फैशन वीक' एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित शीर्ष पायदान का फैशन आधारित कार्यक्रम है, जिसका संचालन नोएडा के सेक्टर-38 स्थित लोकप्रिय द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल और गाइंस गैलेरिया मॉल में आयोजित किया गया।

फैशन गुरु प्रसाद बिदपा ने द ग्रेट इंडियन फैशन वीक को कोरियोग्राफ, क्यूरेट और प्रस्तुत किया। एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड में जीआईपी मॉल के हेड माहिम सिंह ने कहा, "अपनी शुरुआत से ही जीआईपी मॉल हमेशा से देश में रीटेल जगत के इनोवेशंस पेश करता रहा है। द ग्रेट इंडियन फैशन वीक इसी दिशा में एक और अनूठा प्रयास था, जिसने मॉल को फैशन हब के रूप में स्थापित किया है।" ...और फिल्म की शूटिंग के दौरान रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

उन्होंने कहा, "हमारे साझेदार ब्रांड्स और उपभोक्ताओं से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। आने वाले समय में भी उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने, उन्हें सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स, डिजाइनों के संपर्क में लाने के लिए इस तरह के फैशन आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन