1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी सनबाथ लेती आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से हो रही वायरल

दिशा पटानी सनबाथ लेती आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से हो रही वायरल

 Published : Feb 17, 2021 06:56 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 06:56 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैें। हाल में ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। जो काफी वायरल हो रही हैं।

दिशा पटानी सनबाथ लेती आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से हो रही वायरल- India TV Hindi
दिशा पटानी सनबाथ लेती आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से हो रही वायरल Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANI

अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिनमें वह डार्क पिंक कलर की एक बिकिनी में पूल के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में दिशा आंखें बंदकर सूरज की ओर चेहरा किए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों में जुड़ा बनाकर रखा है।

अभिनेत्री ने इसे एक पिंक फ्लावर इमोजी का कैप्शन दिया है।

दीया मिर्जा ने शादी की अनदेखी तस्वीरें की शेयर, महिला पंडित ने कराई शादी

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दिशा 'राधे' में सलमान खान संग नजर आने वाली हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी शामिल हैं। ईद के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसके अलावा, दिशा फिल्म 'एक विलेन 2' के साथ फिल्मकार मोहित सूरी संग फिर से काम करने जा रही हैं। ये दोनों साल 2020 में आई फिल्म 'मलंग' में साथ काम कर चुके हैं।

दिशा, एकता कपूर द्वारा निर्मित 'केटीना' का भी हिस्सा हैं, जिसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी शामिल हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन