1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के शानदार डांस की तारीफ की

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के शानदार डांस की तारीफ की

 Published : May 31, 2020 10:22 pm IST,  Updated : May 31, 2020 10:25 pm IST

टाइगर खुद को 'बिलीबर' (जस्टिन बीबर का प्रशंसक) कहते हैं और उन्होंने गायक के लोकप्रिय गाने 'यमी ' पर डांस करते हुए अपनी एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के शानदार डांस की तारीफ की- India TV Hindi
दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के शानदार डांस की तारीफ की Image Source : INSATGRAM/TIGER SHROFF, DISHA PATANI

मुंबई: अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के शानदार डांस मूव्स से बेहद प्रभावित हैं। टाइगर खुद को 'बिलीबर' (जस्टिन बीबर का प्रशंसक) कहते हैं और उन्होंने गायक के लोकप्रिय गाने 'यमी ' पर डांस करते हुए अपनी एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।

टाइगर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "इस गाने को बहुत पंसद करता हूं..हैशटैग बिलीबर।"

उनके शानदार डांस स्टेप से दिशा पाटनी सहित हर कोई प्रभावित हुआ। दिशा ने तीन क्लैप हैंड (तालियां बजाते) इमोजी और हार्ट आई इमोजी को पोस्ट कर कमेंट किया।

टाइगर बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। वहीं दिशा पाटनी मलंग में नजर आई थीं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन