1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ढिशूम' के 4 साल पूरे होने पर वरुण धवन ने बताया- एक दिन में 21 तरबूज खा लेते थे जॉन अब्राहम

'ढिशूम' के 4 साल पूरे होने पर वरुण धवन ने बताया- एक दिन में 21 तरबूज खा लेते थे जॉन अब्राहम

 Published : Jul 29, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 09:18 pm IST

जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म ढिशूम को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 4 साल पूरे होने पर वरुण ने पोस्ट शेयर किया है।

john abraham and varun dhawan- India TV Hindi
जॉन अब्राहम और वरुन धवन Image Source : INSATGRAM/CELEBRITY_WORLD_OFFICIAL

वरुण धवन और जॉन अब्राहम की फिल्म ढिशूम को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के चार साल पूरे होने पर वरुण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। वरुण ने बताया कि शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम 21 तरबूज खा लेते थे। फोटो में दोनों पानी में शॉर्ट्स पहने खड़े हुए हैं।

वरुण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-ढिशूम के चार साल। यह उन बेस्ट टीम में से एक हैं जिसके साथ मैंने काम किया है। मेरे दोनों बड़े भाई हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। शायद यह समय है एक बार फिर साथ आने का। साथ ही जॉन रेगिस्तान में शूटिंग के दौरान 21 तरबूज खा लेते थे।

जॉन अब्राहम ने भी सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- कबीर और जुनैद का साथ आने का इंतजार कर रहा हूं। और तरबूज खाओ।

फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ जैकलीन फर्नांडिस अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन