1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दृश्यम 2: सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया में शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा सेरेमनी की तस्वीरें की शेयर

दृश्यम 2: सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया में शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा सेरेमनी की तस्वीरें की शेयर

 Published : Sep 21, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Sep 21, 2020 02:06 pm IST

सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार अपनी आगामी फिल्म 'द्श्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है।

सुपरस्चार मोहनलाल ने द्श्यम 2 की शूटिंग की शुरू- India TV Hindi
सुपरस्टार मोहनलाल ने द्श्यम 2 की शूटिंग की शुरू Image Source : INSTAGRAM/MOHANLAL

सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार अपनी आगामी फिल्म 'द्श्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। आज मोहनलाल और द्श्यम 2 की टीम ने  कोच्चि में एक छोटी सी पूजा के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। पूजा और शूटिंग की कुछ तस्वीरें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

सुपरस्टार मोहनलाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'खुशी है कि हमने आज 'द्श्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। यहां कुछ पूजा की तस्वीरें हैं।" 

आज से द्श्यम 2 की शूटिंग के लिए पूजा सेरेमनी रखी गई। खबरों के अनुसार मोहनलाल 26 सितंबर से शूटिंग करेंगे। निर्माता कोच्चि और थोडुपुझा में फिल्म के मुख्य सीन को शूट करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म को एंटनी पेरुम्बवूर द्वारा बैंकरोल किया जाएगा। कोरोना वायरस के मद्दे नजर एक्टर्स और द्श्यम 2 की टीम को कोविड टेस्ट कराने को कहा गया है। 

आपको बता दें कि मोहनलाल ने कुछ महीने पहले ही सोशल मीडिया में इस बात की घोषणा की थी कि वह फिल्म 'द्श्यम' के सीक्वल के लिए निर्देशक जीतू जोसफ ( Jeethu Joseph) के साथ काम करने वाले है। जिसके बाद से फैंस को इस फिल्म कता बेसब्री से इंतजार है। 

अनुराग कश्यप Vs पायल घोष: पहली पत्नी के बाद दूसरी पत्नी कल्कि ने भी दिया कश्यप का साथ

आपको बता कें कि साल 2013 में फिल्म 'द्श्यम' रिलीज हुई थी। जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल  में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दी थी। 

द्श्यम 2 की बात करें तो इसमें मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा और एस्तर अनिल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएं।

द्स्यम का सीक्वल 7 साल बाद रिलीज हो रहा है। फिल्म के पहले भाग की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें वह अपनी पत्नी और बेटी को मार देता है। जिसके बाद परिवार को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। 

महेश भट्ट के जन्मदिन पर आलिया भट्ट का नोट: 'आप भले इंसान हैं, किसी और बात पर यकीन नहीं करना'

मोहनलाल इस फिल्म के अलावा जीतू जोसफ के साथ एक और फिल्म में  नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का चाइचल है 'राम 'जिसमें त्रिशा लीड रोल में नजर आएगी।  निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग का 60 प्रतिशत पूरा कर लिया है। निर्माता अगले साल केवल शूटिंग फिर से शुरू कर सकते हैं क्योंकि वे वर्तमान में दृश्यम 2 की शूंटिग में व्यस्त है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन