1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स मामला: NCB की रडार पर बॉलीवुड के 3 बड़े एक्टर, जल्द भेजा जा सकता है समन

ड्रग्स मामला: NCB की रडार पर बॉलीवुड के 3 बड़े एक्टर, जल्द भेजा जा सकता है समन

 Published : Sep 29, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:45 pm IST

आने वाले 15-20 दिनों में इन सितारों को समन भेजकर गहन पूछताछ की जाएगी।

DRUGS CASE, NCB- India TV Hindi
बॉलीवुड के 3 बड़े अभिनेताओं को जल्द समन भेज सकता है NCB Image Source : INDIA TV

ड्रग्स केस में अब एनसीबी तीन बड़े एक्टर से पूछताछ कर सकता है। अभी तक बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों से एनसीबी पूछताछ कर चुका है और अब एनसीबी को 3 बड़े एक्टर के नाम मिले हैं। ये स्टार काफी बड़े हैं इसलिए एनसीबी इनके खिलाफ सबूत एकत्र कर रहा है। अहम सबूत मिलने के बाद एनसीबी की एसआईटी टीम इन सितारों को समन भेजेगी। फिलहाल एनसीबी सबूत एकत्र करने में लगा है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 15-20 दिनों में इन सितारों को समन भेजकर गहन पूछताछ की जाएगी।

बॉलीवुड ड्रग्स जांच मामला: रिया चक्रवर्ती की बेल पर फैसला हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा

इन सितारों में से कुछ स्टार ना सिर्फ ड्रग्स लेते थे बल्कि ड्रग पेडलर के संपर्क में थे और ड्रग्स मुहैया भी कराते थे। इतने बड़े नाम होने की वजह से एनसीबी जल्दबाजी नहीं करना चाहता था, आने वाले दिनों में इनके नाम सामने आ सकते हैं।

हाथरस गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अभिषेक बच्चन समेत इन सितारों ने किया ट्वीट

बता दें, रिया चक्रवर्ती के बाद सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी ड्रग्स केस में पूछताछ हो चुकी है। वहीं रिया चक्रवर्ती की बेल पर आज सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने ये फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, एक्टर के शरीर में नहीं पाया गया जहर 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन