1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed! प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'मैचमेकर' हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन भी शादी अटेंड करने आएंगे इंडिया

Confirmed! प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'मैचमेकर' हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन भी शादी अटेंड करने आएंगे इंडिया

 Published : Nov 28, 2018 07:18 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 07:31 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के लिए तैयार हैं, 2 दिसंबर को दोनों जोधपुर के उमैद भवन में शादी करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा-ड्वेन...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-ड्वेन जॉनसन

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं। 3 दिसंबर को दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग होगी। प्रियंका से शादी करने के लिए निक और उनका परिवार इंडिया पहुंच चुका है। प्रियंका हॉलीवुड में भी एक्टिव हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि हॉलीवुड के भी कई सितारे इस शादी में शामिल होंगे। अब यह खबर तो कन्फर्म भी हो गयी है कि प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने मशहूर हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन भी इंडिया आ रहे हैं।

ड्वेन जॉनसन प्रियंका और निक के मैचमेकर कहे जाते हैं। बता दें, जब ड्वेन से पूछा गया कि ‘’क्या वो प्रियंका और निक की शादी से खुश हैं?’’ तो उन्होंने कहा था- ‘’क्या वो खुश हैं?’’ जवाब मिला ‘हां’ तो ड्वेन ने कहा- ‘फिर मैं क्रेडिट लेना चाहूंगा। मैंने ही यह किया है, अगर वो खुश हैं।’

निक जोनस के भाई जो जोनस भी अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं।

 

उमैद भवन सज चुका है।

आज प्रियंका और निक ने मुंबई में पूजा की।

पूजा के दौरान निक का परिवार इंडियन ड्रेस में नजर आया।

फैंस को अब प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। सब जानना चाहते हैं कि प्रियंका अपनी शादी में दुल्हन बनी कैसी लगेंगी। 

शादी से पहले निक और प्रियंका ने मुंबई में की पूजा

इस बीमारी से ग्रसित हैं प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन