1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा गुप्ता ने 'कमाडों 2' में खोला अपनी भूमिका का राज

ईशा गुप्ता ने 'कमाडों 2' में खोला अपनी भूमिका का राज

 Published : May 17, 2016 08:31 pm IST,  Updated : May 17, 2016 08:31 pm IST

ईशा गुप्ता पिछले काफी दिनों से आगामी फिल्म 'कमांडो-2' में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

esha- India TV Hindi
esha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता पिछले काफी दिनों से आगामी फिल्म 'कमांडो-2' में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार इस फिल्म में ईशा खलनायिका का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में ईशा ने इस खबर पर प्रतिक्रिया जताई है। ईशा गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह आगामी फिल्म 'कमांडो 2' का हिस्सा तो हैं, लेकिन वह नकारात्मक भूमिका में नहीं हैं। ईशा ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ नजर आएंगी। विद्युत 2013 में रिलीज हुई 'कमांडो' में भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड अभिनेत्रियां और निर्देशक जो पड़े प्यार के चक्कर में

ईशा ने ट्विटर पर लिखा, "हां मैं 'कमांडो 2' में विद्युत के अपोजिट हूं। नकारात्मक किरदार नहीं है। मारधाड़?? हां, हां, क्यों नहीं?" फिल्म में ईशा और विद्युत के अलावा पूजा चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए ईशा ने मार्शल आर्ट्स का विशेष प्रशिक्षण भी लिया है। फिल्म में वह काफी एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी। पिछले दिनों आई खबरों में कहा जा रहा था कि ईशा फिल्म के अंत में विद्युत जामवाल के साथ लड़ते हुए नजर आएंगी।

ईशा गुप्ता को इससे पहले फिल्म 'जन्नत 2', 'राज 3डी' और 'हमशकल्स' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन