1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का ब्रेन हैमरेज से निधन, 'जोश', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्में की थीं प्रोड्यूस

मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का ब्रेन हैमरेज से निधन, 'जोश', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्में की थीं प्रोड्यूस

 Published : Oct 31, 2019 10:08 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 10:26 pm IST

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड हस्तियां सदमे में हैं।

Producer Champak Jain dies of brain hemorrhage- India TV Hindi
प्रोड्यूसर चंपक जैन का ब्रेन हैमरेज से निधन

मुंबई: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन हो गया। अचानक हुए निधन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। चंपक जैन ने 'जोश', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी तमाम फिल्में प्रोड्यूस की हैं। बॉलीवुड निर्माता चंपक जैन, वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स और यूनाइटेड 7 के मालिक थे। गुरुवार को उनका निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा। चंपक जैन के निधन पर सोनू सूद, संजय निरुपम और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सोनू ने ट्वीट किया, "चंपक जैन जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह महान इंसान थे।  उनके साथ मेरी कई अच्छी यादें हैं। पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदना, रतन जैन जी, गणेश जी। RIP चंपक जैन जी।

संजय निरुपम ने लिखा, "चंपक जैन की असामयिक मृत्यु के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वह मेरे प्रिय मित्र थे। मेरे पास उनकी बहुत प्यारी यादें हैं। वह महान व्यक्ति थे। उनके पूरे परिवार को संवेदनाएं।

गुरप्रीत ने ट्वीट किया, "वीनस ग्रुप के श्री  चंपक जैन जी के असामयिक निधन को सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उद्योग की नई प्रतिभाओं की मदद करने के लिए जाने जाते थे, वे बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े हुए थे। RIP"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन