1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 16 साल की सिया कक्कड़ की खुदकुशी से सदमे में फैन्स, टिकटॉक पर थे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स

16 साल की सिया कक्कड़ की खुदकुशी से सदमे में फैन्स, टिकटॉक पर थे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स

 Published : Jun 25, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:34 pm IST

सिया ने कुछ घंटों पहले ही डांस वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, एक दिन पहले मैनेजर से भी अच्छे से बात की थी, अचानक उन्होंने ये कदम क्यों उठाया ये लोगों को हैरान कर रहा है।

siya kakkar, sia kakkar, tiktok- India TV Hindi
 सिया कक्कड़ की खुदकुशी से सदमे में फैन्स Image Source : SIYA KAKAKR INSTAGRAM

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ की खुदकुशी ने लोगों को हैरान कर दिया है। उनके फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि ये हंसता मुस्कुराता चेहरा अब कभी नहीं देख पाएंगे। सिया की खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में लगी हुई है। सिया परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन के मुताबिक उन्होंने सिया से एक गाने को लेकर बात की थी। अर्जुन के कहा- सिया उस समय बिल्कुल ठीक थी और परेशान भी नहीं लग रही थी। उन्हें भी यह समझ नहीं आया आखिर सिया ने यह कदम क्यों उठाया। 

आपको बता दें सिया ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने डांस की वीडियो शेयर किया था। उनके इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स थे। उन्हें 91 हजार लोग फॉलो करते थे। टिकटॉक पर सिया के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स थे। फैन्स सोशल मीडिया पर सिया के जाने का अफसोस जाहिर कर रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि सुसाइड सॉल्यूशन नहीं होता है, वो सिर्फ 16 साल की थीं इस वजह से लोगों को उनका जाना और खल रहा है। देेखिए फैन्स सोशल मीडिया पर कैसे दुख जाहिर कर रहे हैं-

16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, बीती रात मैनेजर से फोन पर हुई थी ये बात

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज की स्टूडेंट थीं सिया

सिया दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामी कॉलेज सेंट स्टीफेंस में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं। दोस्तों और कॉलेज में सिया काफी मशहूर थीं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सिया इस तरह चली जाएंगी।

लाखों कमाती थीं सिया

सिया अपने टिकटॉक वीडियो से काफी पैसे कमाती थीं, माना जा रहा है कि उनकी महीने की कमाई लाखों में थीं। सिया ने अपने वीडियोज और प्रमोशन्स के लिए मैनेजर भी रखा था।

सिया कक्कड़ के मशहूर टिकटॉक वीडियो

सिया कक्कड़ के वीडियो फैन्स खूब पसंद करते थे, यहां आप उनके कुछ फेमस टिकटॉक वीडियो देख सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन