1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुरेखा सीकरी के निधन से फैंस हुए गमगीन, कहा: आप हमेशा याद आएंगी

सुरेखा सीकरी के निधन से फैंस हुए गमगीन, कहा: आप हमेशा याद आएंगी

 Published : Jul 16, 2021 10:43 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 10:57 am IST

सुरेखा सीकरी को सीरियल ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी।

सुरेखा सीकरी के निधन से फैंस हुए गमगीन, कहा: आप हमेशा याद आएंगी- India TV Hindi
सुरेखा सीकरी के निधन से फैंस हुए गमगीन, कहा: आप हमेशा याद आएंगी Image Source : TWITTER: @WRITETOFARZ

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक हो गया। वह 75 साल की थीं। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। उन्होंने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। वो आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं।

सुरेखा सीकरी के निधन से फैंस गमगीन हैं। ट्विटर पर #SurekhaSikri ट्रेंड हो रहा हैं। लोग ट्वीट कर कह रहे हैं कि सुरेखा को उनकी शानदार अदाकारी लिए हमेशा याद किया जाएगा। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री को गहरी क्षति हुई है। 

तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सुरेखा सीकरी का 75 की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन

सुरेखा सीकरी पहला ब्रेन स्ट्रोक 2018 में हुआ था। वहीं, पिछले साल उन्हें दूसरा ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद से वो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही थीं। सीकरी को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।  उन्होंने फिल्म, टीवी, रंगमंच और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स के लिए भी काम किया है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन