1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने बताया किन दो एक्टर्स को डांस सीखाना उनके लिए मुश्किल रहा

फराह खान ने बताया किन दो एक्टर्स को डांस सीखाना उनके लिए मुश्किल रहा

 Published : Mar 17, 2019 09:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 09:27 pm IST

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में बहुत से एक्टर्स के साथ काम किया है, कइयों को अपनी धुन पर नचाया है।

Farah Khan- India TV Hindi
Farah Khan Image Source : INSTAGRAM

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में बहुत से एक्टर्स के साथ काम किया है, कइयों को अपनी धुन पर नचाया है। शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ काम करना भले ही आसान रहा हो, लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कोरियोग्राफ करना बहुत मुश्किल होता है। फराह ने बताया कि उनके लिए सलमान खान और जैकी श्रॉफ को कोरियोग्राफ करना सबसे मुश्किल रहा है।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह हाल ही में शिल्पा शेट्टी के डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' में गई थीं। वहां उन्होंने बताया कि किन एक्टर्स को कोरियोग्राफ करना उनके लिए मुश्किल रहा है। उन्होंने कहा कि जैकी ने उनसे कहा था कि वह या तो सिर्फ डांस कर सकते हैं या सिर्फ लिप सिंक। दोनों एक साथ करना उनके लिए कठिन है।

फराह ने कहा- ''जैकी श्रॉफ के साथ बहुत मुश्किल रहा। अपने करियर के शुरुआती दौर में जब मैं यह फिल्म कर रही थी तो मुझे लगा कि मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। मुझे एक गाने पर जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और पूजा भट्ट को डांस सिखाना था। उस समय जैकी ने कहा- या तो मैं लिप-सिंक कर सकता हूं या तो स्टेप्स, दोनों एक साथ नहीं होगा।''

फराह ने यह भी बताया कि वह सलमान के साथ भी हार मान चुकी थीं, लेकिन जब उन्होंने सलमान को 'मैंने प्यार किया' में देखा तो वह हैरान रह गईं। ''सलमान खान के पहले स्क्रीन टेस्ट के दौरान मुझे सलमान को डांस सीखाना था। 4 घंटे बाद मैं वहां से चली गई और रोने लगी। मैंने उनसे कहा कि आपको कोई डांस नहीं सीखा सकता। आपको कुछ नहीं आता। जब मुझे पता चला कि मेकर्स ने उन्हें 'मैंने प्यार किया' के लिए चुना है तो मैं हैरान रह गई और जब मैंने फिल्म देखी तो मैं और हैरान हो गई क्योंकि फिल्म में वह बहुत अच्छे लग रहे थे।''

फराह ने पिछले हफ्ते शो से शिल्पा और गीता कपूर के साथ तस्वीर भी शेयर की थी।

Also Read:

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने श्वेता बच्चन को ऐसे किया बर्थडे विश, दीपिका-कटरीना ने किया रिएक्ट

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दिल्ली में बाइक की सवारी करते आए नज़र, देखें Video

शाइनी आहूजा पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं प्रोड्यूसर कुमार मंगत?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन