Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दिल्ली में बाइक की सवारी करते आए नज़र, देखें Video

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दिल्ली में बाइक की सवारी करते आए नज़र, देखें Video

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 17, 2019 07:29 pm IST, Updated : Mar 18, 2019 07:18 am IST

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) की शूटिंग कर रहे हैं।

 Kartik Aaryan, Sara Ali Khan- India TV Hindi
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) की शूटिंग कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बाइक पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इसके पहले भी उनका एक कीसिंग वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया था कि उस वीडियो में कार्तिक और सारा ही थे या कोई और।

इसके अलावा सेट से सारा की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो जींस और शर्ट में नज़र आ रही हैं। सारा आजकल सोशल मीडिया की फेवरेट सिलेब्रिटी बन गई हैं। उनके क्यूटनेस के चर्चे हर जगह हैं। इसके अलावा उनके और कार्तिक के अफेयर के भी खूब चर्चे होते हैं।

सारा ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि उन्हें कार्तिक क्यूट लगते हैं और वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने शर्माते हुए कहा था कि वह भी सारा के साथ कॉफी पीना चाहते हैं।

सारा ने 2018 में 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद उसी साल सारा की दूसरी फिल्म 'सिम्बा' रिलीज़ हुई थी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह थे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी।

वहीं, कार्तिक की फिल्म 'लुका छुपी' कुछ समय पहले ही रिलीज़ हुई है। फिल्म में उनके साथ कृति सैनन हैं और यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा कार्तिक 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ नज़र आएंगे।

Also Read:

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने श्वेता बच्चन को ऐसे किया बर्थडे विश, दीपिका-कटरीना ने किया रिएक्ट

तैमूर से जुड़े सवाल पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- उसको खुद की जिंदगी जीने दो

बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना ने गुपचुप की सगाई, जीत चुकी हैं 'खतरों के खिलाड़ी' ट्रॉफी

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement